Sport : विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर #INA

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 59 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. अब वनडे क्रिकेट में इस कीर्तिमान को हासिल करने के मामले में भारत के ये दोनों महान बल्लेबाज क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 15000 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 59 रनों की जरूरत थी. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. आते ही कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. हालांकि, उन्होंने जरूरत पड़ने पर संभलकर भी खेला और अर्धशतक जड़ा. इसके बाद, कोहली ने 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया.
𝟭𝟱,𝟬𝟬𝟬 𝗔𝗡𝗗 𝗖𝗢𝗨𝗡𝗧𝗜𝗡𝗚 👏
Virat Kohli becomes just the second batter . reach the landmark in ODI cricket 👑
Follow the match ➡️ https://t.co/h38gxQF3rE pic.twitter.com/kE7v4bTikh
— ICC (@ICC) September 27, 2026
ODI में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली
विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रनों के आंकड़े को पार किया था. अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के इन दो दिग्गजों, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम ही 15000 या उससे अधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज है.
Fastest . 1⃣5⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs ✅
Congratulations . Virat Kohli on becoming the second player . achieve the feat after Sachin Tendulkar 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/CMhAIOXQhR
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
विराट कोहली बने सबसे तेज 15000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं. महान सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन 377 पारियों में पूरे किए थे, जबकि विराट कोहली ने महज 303 पारियों में यह कारनामा करके सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसी के साथ कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
History made in Thiruvananthapuram! 🏟️#ViratKohli crosses 15,000 ODI runs . become only the 2nd batter in cricket history . reach this landmark, and he does it as the fastest ever in just 303 innings! 🫡🔥#INDvWI 1st ODI 👉 LIVE NOW 👉 https://t.co/zk2ABY21JG pic.twitter.com/g1k7ieGH5E
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 27, 2026
यह भी पढ़ें: 56 साल का इंतजार खत्म! एशियन गेम्स में भारत के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल
विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,