खबर शहर , Agra News: योगी यूथ ब्रिगेड के सातवें स्थापना दिवस पर निकली विजय संकल्प भगवा यात्रा – INA

शमसाबाद। आगरा के शमसाबाद में योगी यूथ ब्रिगेड के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में विजय संकल्प-भगवा यात्रा निकाली गई और हिंदू चेतना सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। ब्लॉक शमसाबाद के गांव खेड़ा में आयोजित हिंदू चेतना सभा में हिंदू समाज के हजारों लोगउपस्थित रहे।
भाजपा नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। संत और महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में, आगरा रामलीला मैदान से आगरा किला पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विजय संकल्प-भगवा यात्रा प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शमसाबाद रोड स्थित गांव खेड़ा में समाप्त हुई। हिंदू चेतना सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत भी पहुंचे।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए 2027 में योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना आवश्यक है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने का आह्वान किया।
श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार कौशल किशोर ठाकुर जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, जिसे वे लेकर रहेंगे और इसके लिए तीसरी बार योगी सरकार बनानी होगी।
इस दौरान कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी, कथावाचिका साध्वी कृष्ण प्रिया, कार्यक्रम संयोजक चिरंजी कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, तपेंद्र सिंह तोमर, हेमंत पंवार, हरिबेंद्र सिंह राठौड़, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजकुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनमोहन तोमर, दुर्गेश रावत, हरिशंकर चौहान, राजकुमार सिंह चाहर, हेमंत पंवार आदि मौजूद रहे।