दिल्ली की कला और संस्कृति को मिलेगी वैश्विक उड़ान:ICCR के साथ हुआ बड़ा समझौता, युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म- INA NEWS

राजधानी दिल्ली की समृद्ध कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को अब वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलने जा रही है। इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की विरासत को दुनियाभर में प्रदर्शित करना और सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करना है। विकास के साथ विरासत को बढ़ावा देना प्राथमिकता: सीएम समझौते पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बुनियादी विकास कार्यों के साथ-साथ हमारी प्राचीन विरासत, कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर दृश्यमान बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस एमओयू के जरिए दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिलेगी, जिससे दुनिया भर के लोग हमारी संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। युवा कलाकारों के लिए खुलेंगे अंतर्राष्ट्रीय द्वार: कपिल मिश्रा कार्यक्रम के दौरान कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस साझेदारी से दिल्ली के स्थानीय और युवा कलाकारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने के रास्ते आसान हो जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही दिल्ली के कलाकारों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करेगी, जिससे उन्हें उनकी कला के प्रदर्शन के लिए बेहतर और पारदर्शी अवसर मिल सकें।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |