UP News: पति को बंधक बनाया, आधा सिर और मूंछ मुंडवाई… जूतों की माला पहनाकर वीडियो किया वायरल – INA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का हैरतंगेज अंजाम सामने आया है. हरपालपुर थाना क्षेत्र के खुर्मपुरवा गांव में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है. पीड़ित नरेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर उसे बंधक बनाया और उसका आधा सिर मुंडवा दिया. इसके बाद उसकी आधी मूंछ काट दी गई और जूतों की माला पहनाकर उसका वीडियो बनाया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात, मंदिर में की शादी

पीड़ित नरेंद्र हरियाणा के बहादुरगढ़ में ऑटो चलाता है. उसके मुताबिक, साल 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी. बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और दोनों ने कन्नौज के गौरीघाट स्थित एक मंदिर में शादी कर ली. नरेंद्र का कहना है कि दोनों करीब ढाई साल तक साथ रहे.

ये भी पढ़ें- Mathura News: सिर पर 14 टांके, पसलियां फ्रैक्चर और फेफड़ा डैमेज रसिक दुलारी शरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?

जुलाई 2026 में महिला की तबीयत खराब हुई तो नरेंद्र उसे गौरीघाट छोड़ आया. आरोप है कि इसके बाद भी महिला उससे लगातार पैसे लेती रही. 25 सितंबर को नरेंद्र महिला से मिलने गुरसहायगंज पहुंचा. वहां उसने महिला का मोबाइल देखा तो उसे किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत और संबंध होने की जानकारी मिली. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

चौथे व्यक्ति से संबंध को लेकर हुआ विवाद

नरेंद्र के मुताबिक, मोबाइल में महिला के किसी चौथे व्यक्ति के साथ संबंध होने की बात सामने आने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसी दौरान उसे महिला के पांच महीने के गर्भपात की जानकारी भी मिली. गुस्से में नरेंद्र ने महिला को थप्पड़ मार दिया. पीड़ित का आरोप है कि इसी घटना के बाद महिला ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई. वह नरेंद्र को हरदोई के खुर्मपुरवा गांव लेकर पहुंची और अपने दूसरे पति मुन्ना यादव के घर पर उसे अपना रिश्तेदार बताया.

दूसरे पति को पता चली पूरी सच्चाई

नरेंद्र के मुताबिक, 27 सितंबर की दोपहर जब वह वहां से वापस जाने लगा, तब तक मुन्ना यादव को महिला और नरेंद्र के रिश्ते की सच्चाई पता चल चुकी थी. इसके बाद मुन्ना और महिला ने मिलकर नरेंद्र को बंधक बना लिया. बताया गया कि महिला की पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जबकि दूसरे पति मुन्ना यादव से उसके छह बच्चे हैं. पीड़ित के मुताबिक, इसी पारिवारिक और वैवाहिक विवाद के बीच उसे निशाना बनाया गया.

आधा सिर मुंडा, मूंछ काटी और जूतों की माला पहनाई

पीड़ित नरेंद्र का आरोप है कि महिला के उकसाने पर उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया. इसके बाद उसकी मूंछ भी आधी काट दी गई. आरोपियों ने उसे जूतों की माला पहनाई और इस पूरी घटना का वीडियो बनाया. वीडियो में युवक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी मदद नहीं की और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. हरपालपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं. हरपालपुर सीओ प्रवीण यादव के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

पति को बंधक बनाया, आधा सिर और मूंछ मुंडवाई… जूतों की माला पहनाकर वीडियो किया वायरल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button