Sport : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका? #INA

Team India Playing-11 : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लें. इसके लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है.

भारत के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के पास मौका होगा कि वो दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव करें. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में कौन बाहर होगा और किसे मौका मिलेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

बुधवार को होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर (बुधवार) को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, वहीं टॉस 1:30 पर होगा. वहीं कप्तान गिल के पास अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करने का मौका होगा. 

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का पेस अटैक काफी बेबस नजर आया. नई गेंद से मुकाबले की शुरुआत में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरस गए. भारत पहले वनडे में 2 प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरी वहीं एक पेस ऑलराउंडर को खिलाया. ऐसे में गुरनुर बराड़ पूरे मैच में फीके नजर आए और विकेट भी हासिल नहीं कर पाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को भी सिर्फ 1 विकेट मिला. 

मोहम्मद शमी को मिल सकता है मौका

ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं. वो टीम इंडिया के पेस अटैक को मजबूत करने के लिए टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खिला सकते हैं. सिराज के पास अनुभवी है और वो टीम आने के साथ ही पेस अटैक को मजबूती देंगे. उनके पास नई गेंद से विकेट चटकाने का हुनर भी है. 

मोहम्मद सिराज ने अब तक 52 वनडे मैचों में 79 विकेट अपने करियर में चटकाई हैं. वहीं पहले वनडे मैच में उन्हें बैंच पर बैठना पड़ा था. इस मुकाबले में गुरनूर ने 10 ओवर में 60 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 5 ओवर में 45 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. प्रसिद्ध कृष्णा ही सिर्फ इफैक्टिव नजर आए और उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़/मोहम्मद सिराज.

टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

ये भी पढ़ें : ‘मुझे कुछ महसूस हो रहा है…’ वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, विराट कोहली को लेकर भी बोली ये बात

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button