खबर शहर , यूपी: ताजमहल की पच्चीकारी पर मुग्ध हुआ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, पत्नी संग डायना बेंच पर कराया फोटोशूट – INA

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष ब्रायन मास्ट के नेतृत्व में अमेरिकी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पत्नी के साथ दो दिवसीय दौरे पर ताजनगरी पहुंचा। मंगलवार सुबह 9:30 बजे विशेष सैन्य विमान से दिल्ली से आगरा वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10:05 बजे वे होटल अमर विलास पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक भारतीय अंदाज में अभिनंदन हुआ।