UP News: पिता भाजपा के समर्थन से बने थे राज्यसभा सांसद, अब अखिलेश ने बेटे को बनाया उम्मीदवार, कौन हैं धनराज नथवानी? – INA

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. जिसके लिए सपा ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव और धरनाज परिमल नथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. सपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज (बुधवार, 30 सितंबर) अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
सपा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ‘समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे’.
सूचनार्थ
समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा हेतु अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव जी एवं श्री धनराज परिमल नथवानी जी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 30, 2026
कौन हैं धनराज नथवानी
धनराज नथवानी उद्योग जगत और क्रिकेट प्रशासन से जुड़े चर्चित नाम हैं. वे रिलायंस समूह से जुड़े रहे हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वह वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्री में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं.
धनराज नथवानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के पुत्र हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1986 को हुआ. उन्होंने लंदन के Regents Business School से International Business की पढ़ाई की. इसके बाद Corporate Law और Public Relations Management में MBA किया. कॉरपोरेट क्षेत्र में धनराज नथवानी का जुड़ाव रिलायंस समूह से रहा है. इसके अलावा वे खेल, CSR और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं.
क्रिकेट प्रशासन में अहम भूमिका
धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. साल 2019 में उन्हें GCA का उपाध्यक्ष चुना गया था. इसके बाद नवंबर 2022 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए. क्रिकेट प्रशासन में उनकी भूमिका के दौरान गुजरात में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल गतिविधियों से जुड़े कई कार्यों में उनकी सक्रियता रही.
सामाजिक और अन्य जिम्मेदारियां
धनराज नथवानी की रुचि खेल के अलावा CSR, सामाजिक कार्य, वन्यजीव और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में भी रही है. उनकी आधिकारिक प्रोफाइल में द्वारका देवस्थान समिति से जुड़ी जिम्मेदारी का भी उल्लेख किया गया है.
इसके अलावा भारत सरकार की 2023 की राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक उन्हें अहमदाबाद में हंगरी का Honorary Consul नियुक्त किया गया थ. उनके कांसुलर क्षेत्र में गुजरात के साथ दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली शामिल थे.
परिवार और सार्वजनिक पहचान
धनराज नथवानी की सार्वजनिक पहचान मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों से जुड़ी रही है- कॉरपोरेट क्षेत्र, क्रिकेट प्रशासन और सामाजिक गतिविधियां. उनके पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और राज्यसभा सदस्य हैं. परिमल नथवानी साल 2026 में झारखंड से राज्यसभा के लिए फिर निर्वाचित हुए और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. धनराज नथवानी का गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ाव भी लंबे समय से रहा है. 2019 में उनके GCA उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद में उन्होंने अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली.
पिता भाजपा के समर्थन से बने थे राज्यसभा सांसद, अब अखिलेश ने बेटे को बनाया उम्मीदवार, कौन हैं धनराज नथवानी?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,