PM मोदी-ट्रम्प की फोन पर बातचीत:कूटनीतिक साझेदारी पर चर्चा; इस साल चौथी बार फोन पर बात, जून में मिले थे दोनों नेता- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया- दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, जरूरी तकनीक और दूसरे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की। दोनों ने भारत-अमेरिका की कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। मोदी और ट्रम्प ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर विचार साझा किए। दोनों नेताओं के बीच इस साल की यह चौथी फोन पर बातचीत है। दोनों लीडर्स जून में G7 समिट के दौरान फ्रांस में मिले थे। 2026 में चौथी बार दोनों नेताओं के बीच फोन पर चर्चा PM मोदी और ट्रम्प की बीच आज की बातचीत दोनों के बीच साल में चौथी बातचीत है। मोदी-ट्रम्प फ्रांस में G7 समिट के दौरान मिले थे PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की इस साल 17 जून को फ्रांस में मुलाकात हुई थी। उस समय ट्रम्प ने कहा था कि, जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा। अगर भारत पर हमला होता है और मोदी लीडर होंगे तो हम उनकी मदद करेंगे। वहीं ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बैठक में मोदी ने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |