पुतिन बोले- मोदी हमेशा यूक्रेन युद्ध पर बात करते हैं:उनके पास जंग खत्म करने के अच्छे सुझाव; 5 मौकों पर PM ने यह मुद्दा उठाया- INA NEWS

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं। उनके पास जंग रोकने के अच्छे सुझाव हैं, जिसे दोनों पक्ष मान सकें। पुतिन ने PM का आभार भी जताया। उन्होंने कहा, मोदी हमारे अच्छे दोस्त हैं, फिर भी वे लगातार यूक्रेन युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं। वे जल्द युद्ध खत्म करने के पक्ष में हैं। मैं इसके लिए उनका आभार जताता हूं। PM मोदी 5 बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठा चुके हैं। BRICS से पहले पुतिन ने मोदी को दी थी युद्ध की जानकारी नई दिल्ली में BRICS समिट से पहले 11 सितंबर को पुतिन और PM मोदी के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान पुतिन ने मोदी को यूक्रेन युद्ध की मौजूदा स्थिति और शांति के लिए चल रही कोशिशों की जानकारी दी थी। इस मुलाकात से कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि रूस यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए भारत की किसी भी शांति कोशिश का स्वागत करेगा। उन्होंने कहा था कि युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति से निकालने की भारत की सोच और रूस की रणनीति काफी हद तक एक जैसी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button