Sport : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11 #INA

IND vs PAK Final : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज यानी 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. जापान के निशिन में खेले जा रहे इस गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के लिए पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान के साथ और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए. इस दौरान अय्यर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. इसके साथ ही पहले फरहान को बॉलिंग करने का न्योता दिया.
भारत पाकिस्तान में नहीं हुआ हैंडशेक
इस मुकाबले में भी टॉस के टाइम भारत और पाकिस्तान के कप्तानों के बीच हैंडशैक नहीं हुआ. अय्यर और फरहान ने एक दूसरे से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया और ऐसा ही आगे भी रहने वाला है. इस पूरे मैच में दोनों खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे. इस मुकाबले में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास बड़ा स्कोर खड़ा कर पाकिस्तान को दवाब में लाने और इस मुकाबले को अपने नाम करना का मौका होगा.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected . bat first in the Gold Medal Match.
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/gWwQ9YLnBp
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
भारत-पाकिस्तान का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान ने के बीच अब तक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से भारत ने 14 मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीते हैं. वहीं पाकिस्ताक को सिर्फ भारत के खिलाफ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अंतिम 6 मैचों की बात करें तो उन सभी को टीम इंडिया ने जीता है. इन आंकड़ों के हिसाब से पाकिस्तान भारत से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाएंगा. वहीं टीम इंडिया उसे धूल चटाकर आसानी से गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकती है.
Up Next ⏭️ The 𝗚𝗼𝗹𝗱 𝗠𝗲𝗱𝗮𝗹 𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵 🏅
🎥 Preps in place and #TeamIndia is raring . go in Nagoya 🇮🇳#AsianGames pic.twitter.com/sWSAGzaVUt
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11
भारत – वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान – साहिबज़ादा फ़रहान (कप्तान), माज़ सदाक़त, उस्मान ख़ान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम.
ये भी पढ़ें : IND vs WI 3rd ODI : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का मैच, पिच रिपोर्ट के साथ जानिए हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,