दिल्ली – भांग खाने से ब्रेन हैमरेज: नशा करने के कुछ घंटे बाद युवक में दिखे यह लक्षण, जांच में सामने आया दुर्लभ मामला – #INA

भांग का सेवन करने के करीब छह से आठ घंटे बाद 23 वर्षीय एक युवक में ब्रेन हैमरेज के लक्षण सामने आए। उसके शरीर के दाहिने हिस्से में कमजोरी, बोलने में परेशानी और आवाज में बदलाव हुआ। जांच में दिमाग के दोनों तरफ बेसल गैन्ग्लिया में रक्तस्राव पाया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ मामला बताया है। डॉक्टरों ने भांग के सेवन और रक्तस्राव के बीच संभावित संबंध की ओर संकेत किया है।