Sport : रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ODI में कौन लेगा? वसीम जाफर ने बता दिए सटीक नाम, बोले- 'यशस्वी जायसवाल और ….' #INA

Virat Kohli Rohit Sharma Replacement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं. ये बात तय है कि ये दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के साथ ही रिटायर हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि रोहित और विराट के जाने के बाद उनकी जगह कौन लेगा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अब 2 नाम बताए हैं, जो रो-को की जगह लेने के लिए बिलकुल तैयार हैं.

कौन लेगा विराट और रोहित की जगह?

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “तिलक वर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने पहले तीसरे नंबर पर शतक लगाया था और अब पांचवें व छठे नंबर पर भी शानदार खेल रहे हैं.”

जाफर का मानना है कि, “रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद टीम में उनकी जगह लेने का सही समय आ गया है. रोहित की जगह ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल तैयार हैं, जबकि विराट के जाने के बाद तीसरे नंबर पर एक बाएं हाथ का बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे सही विकल्प रहेगा. दलीप ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करीब 55 के औसत को देखते हुए वे तीनों फॉर्मेट में आसानी से फिट हो सकते हैं.”

तिलक वर्मा ने एशियन गेम्स में मचाया तहलका

तिलक वर्मा ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर शानदार वापसी की. उन्होंने महज 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 211/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता. हालांकि इससे पहले एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ वह सिर्फ 2 रन बना सके थे और जापान के खिलाफ 1 रन पर नाबाद रहे थे। अफगानिस्तान सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था. मगर पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल की पारी ने उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास के लिए बड़ा संकेत दिया है.

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे रोहित और विराट

रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच अगले महीने यानी की नवंबर में खेले सकते हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों को विराट और रोहित शर्मा अगले महीने धमाल माचते हुए नजर आ सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी अपना अलगा वनडे मैच 4 नवंबर को खेल सकते हैं. दरअसल, भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. भले ही अभी उस दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है. मगर, ये तय ही है कि रोहित और विराट दोनों ही इस सीरीज में खेलेंगे. ऐसे में आपको रो-को की जोड़ी को 4 नवंबर को एक्शन में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली कब और कहां खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह ODI में कौन लेगा? वसीम जाफर ने बता दिए सटीक नाम, बोले- 'यशस्वी जायसवाल और ….'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button