Sports- 38-38 पदक, फिर भी बेटियां आगे: एशियाड में महिलाओं ने कैसे बढ़ाया भारत का मान? स्वर्ण में पुरुषों से रहीं आगे -#INA

एशियाई खेल 2026 में भारत का अभियान 21 स्वर्ण समेत 85 पदकों के साथ समाप्त हुआ। भारत भले ही पिछली बार के 106 पदकों का आंकड़ा पार नहीं कर सका, लेकिन नागोया में एक खास कहानी जरूर लिखी गई। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने 38-38 पदक जीते, लेकिन सोने की चमक में भारतीय बेटियां पुरुषों से . निकल गईं।




महिलाओं ने कुल 11 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य जीते। वहीं पुरुषों के खाते में 7 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य आए। मिश्रित स्पर्धाओं से भारत को तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य मिले। इस तरह कुल 85 पदकों में महिलाओं और पुरुषों की हिस्सेदारी बराबर रही, लेकिन भारत के 21 स्वर्ण में महिलाओं का योगदान सबसे ज्यादा रहा।

Credit By Amar Ujala

Back to top button