Tach – स्टूडेंट्स के लिए Adobe का बड़ा ऑफर, Photoshop का 1 साल का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे लें फायदा

Powered by :

Last Updated:

Adobe ने भारत के पात्र छात्रों के लिए Photoshop का खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत पहले 12 महीनों के लिए ₹1,999 वाला सालाना सब्सक्रिप्शन फ्री मिल सकता है. ऑफर लेने के लिए Adobe अकाउंट से साइन इन करना होगा और चेकआउट के दौरान कॉलेज से जुड़ी जानकारी देनी होगी. UPI AutoPay सेटअप के दौरान करीब ₹2 का टोकन अमाउंट भी लग सकता है.

ख़बरें फटाफट

स्टूडेंट्स के लिए Adobe का बड़ा ऑफर, Photoshop का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्रीZoom

छात्र हैं तो Photoshop पर बचाएं ₹1,999, Adobe दे रहा पहले साल 100% डिस्काउंट, फोटो: Adobe

भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच Adobe ने छात्रों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. इसके तहत भारत में पात्र स्टूडेंट्स को Adobe Photoshop का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल सकता है.

आमतौर पर Photoshop के सालाना प्लान की कीमत ₹1,999 है, लेकिन इस प्रमोशनल ऑफर के तहत पहले साल के लिए 100 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी योग्य छात्रों को पहले 12 महीनों के लिए Photoshop इस्तेमाल करने के लिए कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी.

यह ऑफर Adobe की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लिया जा सकता है और इसके लिए चेकआउट के दौरान कॉलेज से जुड़ी जानकारी देनी होगी.

एक साल बाद देना होगा ₹1,999

इस ऑफर का फायदा लेने से पहले इसकी एक जरूरी शर्त समझना जरूरी है. पहला साल फ्री होने के बाद सब्सक्रिप्शन ₹1,999 प्रति साल की कीमत पर अपने आप रिन्यू हो जाएगा.

अगर आप फ्री अवधि खत्म होने के बाद Photoshop का इस्तेमाल जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो समय रहते अपने Adobe अकाउंट में जाकर सब्सक्रिप्शन कैंसल करना होगा. वरना अगले साल की फीस आपके अकाउंट से चार्ज हो सकती है.

Adobe के मुताबिक यह प्रमोशन बिना किसी पूर्व सूचना के खत्म भी किया जा सकता है. इसलिए अगर चेकआउट पर ₹0 की कीमत दिखाई दे रही है, तो ऑफर उपलब्ध रहते ही इसे क्लेम करना बेहतर होगा.

ऐसे क्लेम करें फ्री Photoshop का ऑफर

  • स्टेप 1: Adobe की Photoshop Student Offer वेबसाइट खोलें और दिए गए ऑफर के जरिए चेकआउट पर जाएं.
  • स्टेप 2: अपने Adobe अकाउंट से साइन इन करें. अकाउंट नहीं है तो ईमेल आईडी की मदद से नया अकाउंट बनाया जा सकता है.
  • स्टेप 3: पेमेंट ऑप्शन में UPI चुनें और मांगी गई कॉलेज से जुड़ी जानकारी दर्ज करें.
  • स्टेप 4: अपनी UPI ऐप में जाकर UPI AutoPay ऑथराइजेशन पूरा करें. चेकआउट की जानकारी के मुताबिक, AutoPay सेटअप के लिए करीब ₹2 का टोकन अमाउंट चार्ज हो सकता है.
  • स्टेप 5: प्रक्रिया पूरी होने के बाद Photoshop का सब्सक्रिप्शन अगले 12 महीनों के लिए एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद डेस्कटॉप पर Adobe Creative Cloud ऐप के जरिए Photoshop डाउनलोड किया जा सकता है.

यह ऑफर सभी Adobe अकाउंट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. यह मुख्य रूप से भारत में पात्र छात्रों के लिए है और चेकआउट के दौरान कॉलेज की जानकारी मांगी जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान इस ऑफर का सफलतापूर्वक फायदा उठाया जा सका.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ें


Source link

Back to top button