Crime- हिसार में क्रिकेट ग्राउंड में फयरिंग: मैच के बाद चली गोलियां, एक युवक व्यक्ति की मौत; एक घायल -#INA

हिसार के कैमरी रोड स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में रविवार रात मैच के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया और घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




कैमरी रोड पर स्काई हॉक्स नाम से एक क्रिकेट ग्राउंड है। रविवार रात को ग्राउंड में मैच खेला जा रहा था। मैच के समाप्त होते ही वहां बैठे कुछ लोगों ने हरिता निवासी नरेश और बयानाखेड़ा निवासी धर्मवीर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। नरेश के पास कोर्ट की पार्किंग और कैंटीन का ठेका है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button