Tach – Xiaomi 17 Ultra से नोट 17 Pro Max तक सस्ते होंगे फोन, 8 अक्टूबर से शुरू होगी दिवाली सेल

फेस्टिव सीजन के बीच शाओमी भारत में अपनी Diwali with शाओमी Sale 2026 शुरू करने जा रही है. कंपनी की यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें स्मार्टफोन समेत अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी पर 50 फीसदी तक की छूट देने का दावा किया गया है. फोन खरीदने वाले ग्राहकों को ₹15,000 तक की बचत, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिलेंगे.
सेल में बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन से लेकर शाओमी के प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल तक पर ऑफर्स मिलेंगे. इनमें शाओमी 17 Ultra भी शामिल है, जिस पर कंपनी ने बड़ा डिस्काउंट घोषित किया है.
Xiaomi 17 Ultra पर बड़ा ऑफर
शाओमी 17 Ultra को सेल के दौरान ऑफर्स के साथ ₹1,29,999 की कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए ₹10,000 तक की अतिरिक्त बचत भी मिल सकती है.
खास बात यह है कि ग्राहकों को ₹19,999 कीमत वाला Photography Kit Pro फ्री दिया जाएगा. इस किट में फोन के लिए मैग्नेटिक केस, 2,000mAh बैटरी वाला फोटोग्राफी ग्रिप और फिल्टर रिंग जैसे एक्सेसरीज शामिल हैं.
Redmi Note 15 SE की कीमत
मिड-रेंज सेगमेंट के Redmi Note 15 SE पर भी डिस्काउंट मिलेगा. इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल ऑफर्स के बाद ₹22,999 में उपलब्ध होगा. फिलहाल इसकी कीमत ₹25,999 है.
वहीं, 8GB+128GB मॉडल ₹24,999 और 8GB+256GB वेरिएंट ₹26,999 में खरीदा जा सकेगा.
Redmi Turbo 5 5G पर भी डिस्काउंट
रेडमी टर्बो 5 5G की कीमत भी सेल में कम होगी. बैंक डिस्काउंट के बाद यह फोन ₹37,999 में उपलब्ध होगा. शाओमी की वेबसाइट पर इसकी मौजूदा कीमत ₹41,999 है.
शाओमी 17T और 17 Ultra
प्रीमियम सेगमेंट में शाओमी 17T को ऑफर्स के साथ ₹64,999 में खरीदा जा सकेगा. वहीं शाओमी 17 Ultra की कीमत बैंक ऑफर्स के बाद ₹1,29,999 होगी.
Redmi Note 17 सीरीज पर भी ऑफर
नई Redmi Note 17 सीरीज पर भी फेस्टिव ऑफर्स मिलेंगे. Redmi Note 17 5G को ऑफर्स के साथ ₹26,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत ऑफर्स के बाद ₹33,999 और Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹44,999 होगी.
शाओमी की Diwali with शाओमी Sale 2026 8 अक्टूबर से शुरू होगी. ऑफर्स के साथ कीमत कम करने के लिए बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट की पात्रता और शर्तें खरीदारी से पहले जरूर चेक करनी चाहिए.
Source link