खबर शहर , Agra News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, – INA

बाह। आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेलवे ट्रैक पर रविवार रात करीब 11:15 बजे होलीपुरा गांव के अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से झाड़े की गढ़ी निवासी किसान अतर सिंह (35) की दर्दनाक मौत हो गई। बाह स्टेशन प्रभारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।


मृतक के भाई गंगा सिंह ने बताया कि अतर सिंह बटाई पर खेत लेकर बोई गई बाजरा की फसल की छुट्टा मवेशियों से रखवाली करने रोजाना की तरह रविवार रात गए थे। शिनाख्त के बाद सोमवार को शोक में डूबे गांव के किसी घर में चूल्हा नहीं जला। मृतक अपने पीछे पत्नी शकुंतला और चार बच्चे—अंजली (16), ज्योति (12), शिवम (10) व दुर्गेश (8) को छोड़ गए हैं। परिवार में अकेले कमाने वाले अतर सिंह की मौत से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button