UP News: ब्रह्मलीन हुए बरसाने वाले रमेश बाबा, 90 साल की उम्र में छोड़ी देह; गोवर्धन संरक्षण के लिए मिला था पद्म पुरस्कार – INA

बरसाने वाले रमेश बाबा आज 90 साल की आयु में ब्रह्मलीन हो गई. इस खबर से भगवान कृष्ण की क्रीणा स्थली ब्रजभूमि में वास कर रहे संत समाज को आज बड़ा आघात लगा है. इस खबर से ना केवल बरसाना, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. रमेश बाबा का पूरा जीवन ब्रज सेवा, गौसेवा, संत परंपरा और राधारानी की भक्ति को समर्पित रहा. उन्हें ब्रज में बड़ी श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था.

आज तक बरसाना छोड़कर बाहर नहीं जाने वाले रमेश बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचते रहे हैं. अब उनके देहावसान की खबर से उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई है. बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही उनके आश्रम पर पहुंच रहे हैं. वहीं हजारों की तादात में सोशल मीडिया यूजर डिजीटल प्लेटफार्म पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है.

विरक्त संत और पर्यावरणविद थे रमेश बाबा

रमेश बाबा के निधन से बरसाना के अलावा वृंदावन, गोवर्धन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में उनके अनुयायियों में गहरी भावुकता देखने को मिल रही है. आश्रम से जुड़े सुनील कुमार के मुताबिक रमेश बाबा विरक्त संत और पर्यावरणविद थे. वह बरसाना स्थित गहवर वन के मान मंदिर में रहते थे. उनका जन्म 1938 में प्रयागराज में हुआ था और 15 साल की उम्र में (1953 में) वह ब्रज आ गए थे. 6 अक्टूबर 2026 को 90 वर्ष की आयु में बरसाना के मान मंदिर में उनका ब्रह्मलीन (निधन) हो गया.

इसलिए मिला था पद्म पुरस्कार

रमेश बाबा ने बरसाना में ‘माता जी गौशाला’ की स्थापना की. यह गौशाला ब्रज क्षेत्र ही नहीं देश की सबसे बड़ी गौशालाओं में गिनी जाती है. इसमें हज़ारों निराश्रित व वृद्ध गायों की सेवा होती है. रमेश बाबा ने ब्रज की पहाड़ियों को बचाने, वनों के संरक्षण और बदहाल हो चुकी यमुना नदी को शुद्ध करने के लिए कई बड़े आंदोलन व पदयात्राएं चलाईं. इसकी वजह से उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

ब्रह्मलीन हुए बरसाने वाले रमेश बाबा, 90 साल की उम्र में छोड़ी देह; गोवर्धन संरक्षण के लिए मिला था पद्म पुरस्कार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button