UP News: Aaj Ka Mausam: 23 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट… जानें दिल्ली का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की तूफानी रफ्तार में कमी आई है. ये अपनी वापसी कर रहा है, लेकिन देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है. मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. आज यानी 7 अक्टूबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. पहाड़ी इलाकों में भी बरसात का रौद्र रूप दिख सकता है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन यानी 12 सितंबर तक दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है.
यूपी से झारखंड तक आंधी-बारिश
यूपी के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, बिजनौर, हरदोई, उन्नाव, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली, ज्योतिबाफुले नगर, इटावा, हमीरपुर और अमेठी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. झारखंड में आज और कल आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है.
पंजाब में कई जिलों में बारिश और आंधी चल सकती है. हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल
अरुणाचल प्रदेश में आज से 11 अक्टूबर तो असम में आज से 10 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. मेघालय में भी इस दौरान कई जगहों पर बरसात देखने को मिल सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में आज कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर सोलन, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नवजात शिशुओं के लिए मिशन अनमोल का विस्तार 63 जन्मजात बीमारियों की होगी फ्री स्क्रीनिंग
Aaj Ka Mausam: 23 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट… जानें दिल्ली का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,