UP News: समझ से भी परे एक अजीब और घिनौनी डिमांड… सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की बात सुनकर सदमे में आ गई दुल्हन, कराई FIR – INA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नई नवेली दुल्ह ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने शादी में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए थे और 25 लाख रुपये नकद दहेज भी दिया था. बावजूद इसके ससुराल पक्ष की लालच भरी मांगें खत्म नहीं हुईं. सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि शादी के ठीक अगले ही दिन पति ने उसके सामने एक बेहद आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद से वो गहरे सदमे और डिप्रेशन में है.
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी. इसके लिए 18 से 21 अप्रैल तक आगरा के प्रसिद्ध जेआर (JR) ग्रैंड रिसॉर्ट में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया गया था. पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की, जिसे उसकी खुशी के लिए पिता ने पूरा कर दिया. बावजूद इसके शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.
“पुराने धोखे का बदला…”: सुहागरात पर पति की घिनौनी शर्त
पीड़िता ने FIR में पति की जिस करतूत का खुलासा किया है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. आरोप है कि सुहागरात के अगले दिन पति ने उससे कहा कि उसकी पुरानी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया था. इसलिए अब वो चाहता है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब नवविवाहिता ने इस घिनौनी मांग का विरोध किया, तो पति लगातार उस पर इसी बात का दबाव बनाने लगा और मारपीट की.
ननद और पति पर लगा ‘प्राइवेट डेटा’ चोरी का गंभीर आरोप
मानसिक उत्पीड़न के बाद युवती अपनी नौकरी ज्वाइन करने के लिए बेंगलुरु चली गई. पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान ननद ने उसका पासवर्ड चोरी से देखकर मोबाइल अनलॉक किया और उसमें मौजूद निजी एवं कंपनी का संवेदनशील डेटा कॉपी कर लिया. इसके बाद पति भी बेंगलुरु पहुंच गया. उसने युवती के मोबाइल और कंपनी के लैपटॉप से पर्सनल चैट, गोपनीय व्यावसायिक जानकारी और सहकर्मियों से जुड़ा डेटा अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया और फिर WhatsApp चैट डिलीट कर दी. अब पति उसी चोरी किए गए डेटा और तस्वीरों के दम पर उसे ब्लैकमेल करने और समाज में बदनाम करने की धमकियां दे रहा है.
ये भी पढ़ें: आधी रात को आता और एक ही दुकान में कर डाली 20 बार चोरी, ऐसे अरेस्ट हुआ 9 लाख का माल उड़ाने वाला सलीम
DCP सिटी ने दिए जांच के आदेश
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई है. डीसीपी सिटी (DCP City) सय्यद अली अब्बास ने बताया- ‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. मोबाइल और लैपटॉप से चोरी किए गए डेटा की बरामदगी के लिए साइबर टीम को लगाया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.’ आगरा में 1 करोड़ की शादी के बाद नवविवाहिता से दहेज प्रताड़ना और पति द्वारा घिनौनी शर्त रखने का मामला दर्ज. ननद पर भी लगाए गंभीर आरोप.
समझ से भी परे एक अजीब और घिनौनी डिमांड… सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की बात सुनकर सदमे में आ गई दुल्हन, कराई FIR
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,