यूपी – कैंसर पीड़ित महिला की मौत पर बवाल: अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष ने किया पथराव, 10 लोगों का चालान – INA

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा में कैंसर पीड़ित महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हुए हमले और पथराव के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 आरोपियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान किया है।
शाहदरा निवासी धर्मवीर की पत्नी मधु देवी की सोमवार शाम कैंसर से मौत हो गई थी। परिजन जब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी आरोप है कि मायके पक्ष के करीब 20 लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें ससुराल पक्ष के कई लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बतायाकि पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया है। मामले में . की विधिक कार्रवाई की जा रही है।