UP News: पूरी रात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गायब रहा MBBS छात्र, दोस्त ने फर्जी साइन कर लगाई अटेंडेंस; दोनों सस्पेंड – INA

TMU hostel fake attendance: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) है. यहां पढ़ने वाले दो एमबीबीएस छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, एक छात्र रात में बिना बताए हॉस्टल से कहीं चला गया था. लेकिन उसके साथ ने खुद फर्जी साइन करके रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करा दी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कराया है.
मामला विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रकाश भवन छात्रावास का है. विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. एम. पी. सिंह के मुताबिक, 29 सितंबर की रात एमबीबीएस 2023-24 बैच का एक छात्र बिना अनुमति पूरी रात हॉस्टल से बाहर रहा था. छात्र को आशंका थी कि उसकी अनुपस्थिति का पता चलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.
अपनी गैरमौजूदगी छिपाने के लिए छात्र ने अपने रूममेट से उपस्थिति रजिस्टर में उसकी जगह हस्ताक्षर करने को कहा. रूममेट ने भी उसकी मदद करते हुए रजिस्टर में जाली हस्ताक्षर कर दिए. इस तरह हॉस्टल रिकॉर्ड में छात्र की मौजूदगी दिखाने की कोशिश की गई.
कैसे खुली पोल?
फर्जी हाजिरी का यह मामला ज्यादा समय तक छिप नहीं सका. हॉस्टल के नियमित निरीक्षण के दौरान वार्डन डॉ. मधुसुदन चक्रवर्ती को उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी का संदेह हुआ. उन्होंने मामले की लिखित जानकारी मुख्य छात्रावास अधीक्षक (चीफ हॉस्टल वार्डन) विपिन जैन को दी.
इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू की. जांच के दौरान रजिस्टर में किए गए हस्ताक्षरों और छात्रों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी की पड़ताल की गई. पूछताछ में सामने आया कि एक छात्र ने अपनी अनुपस्थिति छिपाने के लिए रूममेट से अपनी जगह हस्ताक्षर करवाए थे.
दोनों छात्रों ने लिखित में मानी गलती
आंतरिक जांच के दौरान दोनों छात्रों से पूछताछ की गई. विश्वविद्यालय के अनुसार, मोहम्मद आतिफ खान और ज़ैनुल आबिदीन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. दोनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित में अपनी भूल स्वीकार करते हुए पत्र भी सौंपा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने केवल आंतरिक कार्रवाई तक मामला सीमित नहीं रखा. दोनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई.
पुलिस ने दर्ज किया जालसाजी का केस
मुख्य छात्रावास अधीक्षक विपिन जैन की तहरीर पर पाकबड़ा थाना पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
टीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. एम. पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से समझौता नहीं किया जाएगा. विश्वविद्यालय का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य हॉस्टल में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना और छात्रों के बीच नियमों के पालन को लेकर स्पष्ट संदेश देना है.
पूरी रात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गायब रहा MBBS छात्र, दोस्त ने फर्जी साइन कर लगाई अटेंडेंस; दोनों सस्पेंड
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,