Sport : कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस कारण छोड़ दी कैप्टेंसी #INA

Kusal Mendis: श्रीलंका क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. धनंजय के अचानक पद छोड़ने के ठीक बाद श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. यह बदलाव पाकिस्तान के आगामी महत्वपूर्ण टेस्ट दौरे से ठीक पहले हुआ है, जहां मेंडिस पूर्ण रूप से अब तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे.
श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान बने कुसल मेंडिस
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने धनंजय डी सिल्वा के हटने के बाद कुसल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बना दिया है. 31 साल के मेंडिस पहले से ही वनडे और टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, इसलिए अब वह श्रीलंका की तीनों टीमों (टेस्ट, वनडे और टी20) के मेन कप्तान बन गए हैं. मेंडिस के पास 75 टेस्ट मैचों का बड़ा अनुभव है, जिसमें उन्होंने करीब 36 की औसत से 4,836 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 10 शतक और 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं. भले ही उन्होंने पहले कभी टेस्ट मैच में कप्तानी न की हो, लेकिन 22 वनडे और 3 टी20 मैचों में कप्तानी करने का उनका अनुभव इस नई जिम्मेदारी में काफी काम आएगा.
JUST IN: Kusal Mendis has been appointed Sri Lanka Test captain after Dhananjaya de Silva stepped down from the role
His first assignment in charge will be the two-match series against Pakistan in November pic.twitter.com/CgumENmZh0
— Cricinfo (@cricinfo) October 8, 2026
धनंजय डी सिल्वा के इस्तीफे की वजह
35 वर्षीय धनंजय डी सिल्वा ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति को भेजे अपने आधिकारिक पत्र में धनंजय ने लिखा, “मेरी यह ईमानदार राय है कि अब कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप दी जानी चाहिए.” हालांकि, धनंजय ने यह साफ कर दिया है कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट टीम में चयन के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे.
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए कहा, “श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी बचे करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को लीड करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता है.”
Dhananjaya de Silva has stepped down as Sri Lanka’s Test captain with immediate effect, saying it was time . “pass the mantle . the next generation”.
The 35-year-old has played 69 Tests, scoring 4,400+ runs, including 13 centuries. He will remain available for selection as a… pic.twitter.com/2lebW0Os7N
— Cricinfo (@cricinfo) October 8, 2026
पाकिस्तान दौरा होगी कुसल मेंडिस की नई परीक्षा
कुसल मेंडिस की नए कप्तान के रूप में पहली और सबसे बड़ी परीक्षा पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में होगी. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले इस दौरे का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में 9 से 13 नवंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट लाहौर में 17 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा.
इस बार WTC फाइनल की रेस में पहुंचने की श्रीलंका की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. लेकिन कुसल मेंडिस के पास निराश होने के बजाय अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने और युवाओं को निखारने का शानदार मौका है. वह इस विदेशी दौरे पर एक आक्रामक रणनीति के साथ उतरकर नई और मजबूत टीम तैयार कर सकते हैं, जो भविष्य में श्रीलंका क्रिकेट की किस्मत बदल सके. अब देखने वाली बात होगी कि बतौर कप्तान वो क्या कमाल करते हैं.
JUST IN: Kusal Mendis appointed Sri Lanka Test captain pic.twitter.com/kxExJj8e88
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड
कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस कारण छोड़ दी कैप्टेंसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,