UP News: लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना – INA

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. भोला खेड़ा में पीएसी में तैनात होमगार्ड रविंदर पर अपनी पत्नी श्यामदुलारी और 32 वर्षीय तलाकशुदा बेटी पूजा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. एक ही घर में मां-बेटी की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
पारिवारिक कलह में दोहरी हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा स्थित घर में श्यामदुलारी और उनकी बेटी पूजा के शव मिले. दोनों की गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. शुरुआती जानकारी में हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है. हालांकि, विवाद की असल वजह और वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना
इस दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. आरोपी होमगार्ड रविंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है. डीसीपी मोहम्मद मुहस्ताक के अनुसार, मां-बेटी की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, परिवार में किस बात को लेकर विवाद था और वारदात में किन परिस्थितियों की भूमिका रही, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,