Sport : 'वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकते…', जीतकर भी श्रेयस अय्यर को सता रहा है डर, बोले- 'उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं…' #INA

Shreyas Iyer Statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 14 रन से हरा दिया. इस मैच में भारत ने 224 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसका पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 209 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. आइए जानते हैं कि इस शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा…

श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 230 रहा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की.

कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, “अभिषेक से हमें जो शुरुआत मिली पावरप्ले में वह शानदार थी. वे जरूरी रन थे. हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और फिर ईशान का आकर गेंदबाजों पर हावी होना भी कमाल का था. पिछले कुछ महीनों में उनका खेल जबरदस्त रहा है और बीच में भी, हमने वेस्ट इंडीज को कभी भी हावी नहीं होने दिया, भले ही हमारे विकेट गिरते रहे. हमने मिडिल ऑर्डर में भी पारी को संभाला. इससे हम 223 के अच्छे स्कोर तक पहुंच पाए.”

“आखिर में प्रिंस का आकर छोटी लेकिन असरदार पारी खेलना भी काम आया और हां, वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं और कोई भी खिलाड़ी मैच जिता सकता है. इसलिए, हमें पूरे गेम के दौरान पॉजिटिव रहना होगा और यह तय करना होगा कि हम किसी भी समय लापरवाह न हों.”

हैदराबाद और बेंगलुरु में भी होंगे हाई स्कोरिंग मैच

हैदराबाद और बेंगलुरु में भी बहुत अधिक रन बन सकते हैं. इस सवाल के जवाब में कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, “हां, बिल्कुल. दोनों ही हाई-स्कोरिंग मैदान हैं, लेकिन जरूरी है कि हम अपने प्रोसेस और रूटीन पर टिके रहें और यह भी देखें कि हमारा अप्रोच अटैकिंग हो और हमारा एटीट्यूड बेहतरीन हो. सूखी गेंद से कितना फर्क पड़ता है, यहां तक कि कप्तान के लिए भी क्योंकि कभी-कभी आप फील्ड सेट करते हैं और गीली गेंद के साथ गेंदबाजों को अपने मार्क पर पूरा भरोसा नहीं होता.”

श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए 223 के स्कोर का गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और टीम इंडिया को 14 रनों से जीत दिलाई. अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कैप्टन अय्यर ने कहा, “सच कहूं तो, यह बहुत बढ़िया था. जब गेंदबाज अपने मार्क पर थे, तो वे अपनी स्ट्रैटजी को फॉलो करने में लाने को लेकर काफी आश्वस्त थे और जब मैं उनसे बात कर रहा था तो उनमें साफ तौर पर स्पष्टता दिख रही थी. इसलिए वे अपनी योजना पर अमल करने को लेकर पक्के थे और मुझे यह भी लगा कि जब मैं उनमें से हर एक को गेंद सौंप रहा था, तो वे चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार थे, और हम यही तो चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें: IND vs WI: अर्शदीप सिंह और नमन धीर का धमाल, तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

'वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकते…', जीतकर भी श्रेयस अय्यर को सता रहा है डर, बोले- 'उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button