सीजी- सड़क किनारे बोर्ड पर लटका मिला युवक का शव: रायगढ़ में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस – INA

रायगढ़ में बुधवार सुबह सड़क किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हमीरपुर जाने वाले मार्ग के बंगुरसिया गांव में आज सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित सांकेतिक बोर्ड पर करीब 40 से 45 साल के एक अज्ञात युवक की फांसी पर लटकती लाश देखी, जिसके बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।