UP News: Navratri 4th Day: भाग्य विधाता बन रहीं UP की नारी… CM योगी ने बताया- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता – INA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की. उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया. उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है.
2017 से पहले महिलाओं के लिए नहीं था अवसर
मुख्यमंत्री योगी ने इस बाबत ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही है. वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत.
गांव की बहनों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है. बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं. लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं.
वहीं ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं. स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओज) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है.
नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब महिलाएं केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं. जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा.
Navratri 4th Day: भाग्य विधाता बन रहीं UP की नारी… CM योगी ने बताया- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,