Sport : कैसी है अर्शदीप सिंह की हालत, क्या पांचवें टी-20 मैच में खेल पाएंगे? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट #INA

Arshdeep Singh injury Update : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला बीते बुधवार को खेला गया. हैदाराबाद में हुई इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम को 24 रनों के हरा मिली. इस हार के साथ-साथ इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी चोटिल हो गए. उन्हें वेस्टइंडीज से जीत के लिए मिले 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी के 20वें ओवर में चोट लगी. उनको बल्लेबाजी करने के दौरान वेस्टइंडीज के पेसर शमार जोसेफ की बॉल सोल्डर पर लगी और वो चोटिल हो गए. 

इसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट फैंस अर्शदीप सिंह की चोट की अपड़ेट के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. फैंस जानना चाह रहे हैं कि, क्या अब अर्शदीप सिंह ठीक है. उनकी हालत अब कैसी है. उनकी चोट पर क्या अपडेट है. क्या भारतीय पेसर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में खेल पाएंगे. इन सभी सवालों के जवाब आज हम आप सभी फैंस को बताने वाले हैं. 

अर्शदीप सिंह को कैसे लगी चोट

भारत के 27 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के 9 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. अर्शदीप सिंह जब 5 रन बनाकर खेल रहे थे, तो टीम इंडिया जब 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना चुकी थी. उस समय गेंद अर्शदीप सिंह को लगी. उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा, फिर दूसरी गेंद उन्होंने डॉट खेली.

शमार जोसेफ ने बाउंसर गेंद डाली, जो उनकी बाएं हाथ के कंधे में लगी, जिसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उपचार दिया. अर्शदीप ने अगली गेंद खेलने का फैसला किया, लेकिन शमार ने फिर एक घातक बाउंसर डाली अर्शदीप दर्द से कराहने लगे और घुटनों पर बैठ गए. तभी कप्तान श्रेयस अय्यर ने रिटायर्ड हर्ट कर वापस बुलाने का फैसा किया. 

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट

इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. उन्होंने अर्शदीप सिंह की चोट पर बात करते हुए कहा कि, ‘अर्शदीप अपने कंधे पर बर्फ लगा रहे हैं और अपनी चोट से उभरने की कोशिश में लगे हैं. उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे. उन्हें तेज रफ्तार गेंद लगी थी. उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी रिकवर कर लेंगे’.

आपको बता दें कि, अर्शदीप सिंह की चोट पर अभी तक इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. बीसीसीआई उनकी मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद इस बारे में खुद से पूरी जानकारी देगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पांचवां टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है.

अब तक पांच मैचों की सीरीज चार मैचों के बाद 2-2 की बराबरी पर है. भारत ने पहला मैच जीता और वेस्टइंडीज की टीम को दूसरे मैच में जीत मिली. इसके बाद तीसरा मैच टीम इंडिया ने जीता और अब वेस्टइंडीज ने चौथा मुकाबला जीत लिया. अब इस सीरीज में होने वाला पांचवां मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा. 

ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम

कैसी है अर्शदीप सिंह की हालत, क्या पांचवें टी-20 मैच में खेल पाएंगे? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button