Crime- पंचकूला में दो छात्रों को मारा चाकू: स्कूल में हुई वारदात, 11वीं के छात्र ने दोनों सहपाठियों पर किया हमला -#INA

पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्र ने दो छात्रों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घटना के बाद स्कूल में हलचल मच गई। 




दोनों घायल छात्रों को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, छुट्टी के समय छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुलाया। इसके बाद वह बाहर गया और चाकू लेकर आया। फिर उसने दो छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावर और घायल हुए दोनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। फिलहाल दोनों घायल छात्रों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button