दिल्ली CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर निशाना:कहा- महिलाओं के सम्मान की बात करने वालों के व्यवहार में दिखता है अपमान- INA NEWS

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को अपने परिवार की महिलाओं के अलावा किसी अन्य महिला से कोई सरोकार नहीं है, चाहे वह पार्टी कार्यकर्ता हो, पत्रकार हो या आम महिला हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं के व्यवहार में महिलाओं के प्रति बार-बार अपमानजनक रवैया दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं को न देश की कद्र है और न ही समाज की चिंता। रेखा गुप्ता ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान केवल बयानों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |