Sport : बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवा और निर्णायक मैच, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज #INA

IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवा और निर्णायक टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. इस तरह यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई है. बारिश के कारण पहले यह मैच 9-9 ओवर का खेला जाना था. वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश फिर शुरू हुई, जिसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 30 और नमन धीर ने नाबाद 24 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 22 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 2 विकेट चटकाए. जबकि शमर स्प्रिंगर और शमर जोशेफ को 1-1 सफलता मिली.

अभिषेक शर्मा सस्ते में हुए आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. पहला ओवर कीमो पॉल ने डाला. इस पहले ओवर में भारत ने 14 रन जरूर बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा का विकेट भी गंवाया. अभिषेक ने इस ओवर की चौथी गेंद पर एक एक छक्का लगाया था, लेकिन फिर पांचवी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. शमर जोसेफ ने उनका कैच लपका. अभिषेक 4 रन बनाए. 

ईशान किशन ने तीसरे ओवर में जड़ दिए 24 रन

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने पारी के दूसरे ओवर में रोमारियो शेफर्ड को आड़े हाथ लेते हुए कुल 24 रन जड़ दिए. उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़ दिए. हालांकि इसके बाद तीसरे ओवर में ईशान ने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. ईशान ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोट पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.

इसके बाद संजू सैमसन को शमर स्प्रिंगर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. संजू सैमसन 7 गेंद पर 16 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्के निकले. इसके बाद 7वें ओवर में कीमो पॉल ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. अय्यर 14 गेंद पर 22 रन बनाए, जिसमें 2 चौका शामिल रहा.

नमन धीर ने 400 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नमन धीर ने पहले ही गेंद से हमला शुरू कर दिया. उन्होंने सिर्फ गेंदों पर रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चौके और छक्के निकले. नमन धीर ने 400 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वहीं तिलक वर्मा सिर्फ 7 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: SA vs AUS: सीरीज बचाने के लिए साउथ अफ्रीका का मास्टरस्ट्रोक, कंगारू बल्लेबाजों को रोकने के लिए लौटा सबसे घातक गेंदबाज

बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवा और निर्णायक मैच, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button