UP News: UP: बहन की चारपाई पर युवक को देख भड़का भाई, सोते-सोते दुपट्टे से घोंट दिया गला; ऐसे हुआ खुलासा – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने मृतका के भाई आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की है. उसका कहना है कि घटना वाली रात उसने बहन के पास गांव के एक युवक को देखा था. इसी बात को लेकर बहन से उसका विवाद हुआ. बाद में, बदनामी होने की आशंका और गुस्से में उसने सोते समय बहन का दुपट्टे से गला घोंट दिया.
घटना 16 अक्टूबर की है. लखनौर गांव निवासी कोमल अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग घेर में सोए हुए थे. सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो कोमल का शव बेड पर पड़ा मिला. बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से कुछ ऐसे तथ्य मिले जिससे शक की सुई मृतक के भाई आशीष की तरफ घूमी. पुलिस ने आशीष को तुंरत हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की तो उसने पूरा सच उगल दिया.
भाई के खिलाफ हत्या का केस
पुलिस के अनुसार, कोमल के चाचा सुरेंद्र की तहरीर पर उसके भाई आशीष कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी आंख खुली तो उसने अपनी बहन की चारपाई पर गांव के विशाल नामक युवक को देखा. आरोपी के मुताबिक, उसे देखकर युवक वहां से चला गया.
पुलिस पूछताछ में कबूला सच
इसके बाद आशीष ने अपनी बहन से युवक के घर आने की वजह पूछी. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोपी का कहना है कि वह बाद में अपनी चारपाई पर जाकर लेट गया, लेकिन उसके मन में बहन को लेकर गुस्सा बना रहा. उसने समाज में बदनामी होने की आशंका जताई. पुलिस के मुताबिक, इसी गुस्से में उसने बहन के सो जाने के बाद गुलाबी रंग के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया.
हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद नागल पुलिस ने हत्यारोपी भाई आशीष को गिरफ्तार कर लिया. कोमल परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी. उसके दो छोटे भाई हैं. उसकी हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. कोमल आगे चलकर एक बड़ी अफसर बनना चाहती थी.
UP: बहन की चारपाई पर युवक को देख भड़का भाई, सोते-सोते दुपट्टे से घोंट दिया गला; ऐसे हुआ खुलासा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,