Sport : आज सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे से और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन? #INA

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी. ऐसे में अब दूसरा मैच काफी अहम होगा. चूंकि, इसमें जीत दर्ज करके भारतीय टीम सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. तो वहीं, जिम्बाब्वे की टीम कोशिश करेगी कि वह जीत दर्ज करे और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दे. तो आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?
IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे.
What goes into preparing a team that believes in dominating every game? 🔥#DeeptiSharma talks about #TeamIndia’s preparation, approach and intent. 💪#INDvZIM | 2nd T20I 👉 SUN, OCT 18, 6.30 PM pic.twitter.com/x8PG9t4erJ
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 18, 2026
IND W VS ZIM W: कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच
भारतीय महिला क्रिकेट और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायन सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. ऐसे में दूसरा टी-20 मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा.
INDW VS ZIMW: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण
INDW VS ZIMW के बीच होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.
1st T20I: ✅
2nd T20I: ⏳Team India are ready . continue their dominance! 💙🔥#INDvZIM | 2nd T20I 👉 SUN, OCT 18, 6.30 PM pic.twitter.com/4XfLPihJTK
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 18, 2026
सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मेजबानों ने एकतरफा अंदाज में जीता था. उस मैच में पहले बैटिंग करने आई जिम्बाब्वे की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे और 115 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. इस टारगेट को चेज करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 15.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. ऐसे में अब दूसरा मैच जीतकर स्मृति मंधाना एंड कंपनी सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.
Experienced campaigner 🤝 Confident debutant 🟰 Duo that thrives 🔥
🎥 Hear from #TeamIndia’s match-winners Deepti Sharma and Niki Prasad 🙌 – By @jigsactin #INDvZIM | @mflone_ | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/HNr7FKK4Hw
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 17, 2026
IND W VS ZIM W: ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत
जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा
ये भी पढ़ें: फैंस को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! सिर्फ 4 दिन बाद ही फिर एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें शेड्यूल
आज सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे से और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,