यूपी – शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतदान के दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम ने जारी किया आदेश – INA

शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान दिवस यानी 23 अक्तूबर को बरेली जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मतदान के दिन ड्राई डे घोषित करते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, मतदान के दिन लोक शांति व्यवस्था के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। 

इसके तहत देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों के साथ थोक अनुज्ञापनों, बार, सीएसडी डिपो, सैन्य और अर्द्धसैनिक कैंटीनों में मदिरा और मादक पदार्थों की बिक्री, आपूर्ति बंद रहेगी। मदिरा उत्पादक इकाइयों और डिस्टलरी से भी इस दिन मदिरा की बिक्री एवं आपूर्ति प्रतिबंधित रहेगी। 

चुनाव मैदान में हैं 17 प्रत्याशी  

बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी के चुनाव में 17 प्रत्याशी हैं। इसमें भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और सपा के हाजी दानिश अख्तर के अलावा 15 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी की जानी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button