खबर शहर , Agra News: हाईवे किनारे झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला युवक का शव – INA

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार सुबह झरना नाले के पास आगरा-फिरोजाबाद हाईवे किनारे बनी झोपड़ी में 35 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे 112 नंबर पर झोपड़ी में एक व्यक्ति के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र कैलाश बाबू निवासी कानन वन, बालाजी मंदिर के पास के रूप में हुई। मौके पर उसके भाई अनिल, अखिल और अमर भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अमित नशे का आदी था और शराब पीने के बाद परिवार से झगड़ा करता था। वह पहले भी अपने हाथों पर ब्लेड मार चुका था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और जांच की जा रही है। – श्वेता वर्मा (एसीपी छत्ता)


Credit By Amar Ujala

Back to top button