खबर शहर , Agra News: भाजपा पार्षद और दो बेटों के खिलाफ कुर्की वारंट – INA

आगरा। एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय से किशन नायक, विवेक नायक और सागर नायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी तीनों पेश नहीं हुए। रविवार को हरीपर्वत पुलिस ने पार्षद के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किए। पुलिस . की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। भाजपा पार्षद किशन नायक नाले में उतरकर जन्मदिन मनाने और केक काटने के मामले में चर्चित हुए थे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button