Sport : IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदकर भारत ने अपने नाम की टी20 सीरीज, शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक #INA

IND W vs ZIM W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में बुरी तरह हरा दिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों और सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 103 रनों के छोटे से लक्ष्य को भारत ने महज 8.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही मंधाना ब्रिगेड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने 55 रनों की तूफानी पारी खेलीं.

भारतीय गेंदबाजों के आगे टेक दिए घुटने

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने बिल्कुल बेबस नजर आई. धीमी पिच पर जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 102 रन ही बना सकी. भारत की ओर से निकी प्रसाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इसके अलावा दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा और श्री चरणी को भी 1-1 सफलता मिली. 

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का तूफान

103 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की. ओपनर शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रनों की तूफानी साझेदारी की. शेफाली ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के की बारिश करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. शेफाली जब आउट हुईं तब भारत जीत के बिल्कुल करीब था.

कप्तान मंधाना ने छक्के से जिताया मैच

दूसरे छोर पर खड़ी कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. मंधाना ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़कर टीम इंडिया को 11 से ज्यादा ओवर शेष रहते 9 विकेट से एक ऐतिहासिक जीत दिला दी. भारत ने इस लक्ष्य को सिर्फ 53 गेंदों में ही हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया.

यह भी पढ़ें:  फिक्सिंग के आरोपों के बीच PCB का बड़ा फैसला, स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को सौंपी टीम की कमान

आखिरी मैच अब सिर्फ एक औपचारिकता

इस धमाकेदार जीत के साथ स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को दूसरे मैच में ही अपने नाम कर लिया है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 20 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जो जिम्बाब्वे के लिए अपनी साख बचाने की लड़ाई होगा, जबकि भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार कोई आधिकारिक द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है.

यह भी पढ़ें:  ‘श्रेयस अय्यर जैसा प्लेयर अक्सर देखने को नहीं मिलता…”, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन ने भारतीय कप्तान को बताया ‘स्पेशल’

 

IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदकर भारत ने अपने नाम की टी20 सीरीज, शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button