Sport : जो कोई नहीं कर पाया वो शेफाली वर्मा ने कर दिखाया, लॉरा वोल्वार्ट और स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

Shafali Verma Record : 22 वर्षीय भारतीय उपकप्तान शेफाली वर्मा ने अपने बल्ले से रनों की आग लगाकर दुनिया भर को जगा दिया है. भारत की दाएं हाथ की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही, तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और इसके साथ ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. शेफाली वर्मा ने वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है. उन्होंने कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
शेफाली वर्मा ने बल्ले से मचाया धमाल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला गया. इस मुकाबले में मेहमान टीम से जीत के लिए मिले 103 रनों के लक्ष्य को 8.5 ओवर में 9 विकेट बाकी रहते हुए 104 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने तूफानी अंदाज में 25 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 55 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राक रेट 220.00 का रहा. इस तूफानी बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
Power on display 💪
Shafali Verma at it 😎
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/HoLfxfQab1
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
शेफाली वर्मा के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड
इस पारी की बदौलत शेफाली वर्मा ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने के साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज और कप्तान लौरा वोल्वार्ट को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी हमवतन और टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को भी पछाड़ दिया है. उन्होंने कौन से 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
The Shafali Verma show in Raipur 🍿
She wins the Player of the Match award for her fiery knock 🏅
Relive ▶️ https://t.co/DG9MK5e529#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/MGc4o0M2FL
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
शेफाली वर्मा इस अर्धशतक के साथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने भारत की स्मृति मंधाना को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. शेफाली ने साल 2026 में अब तक 9 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 2024 में 8 अर्धशतकत बनाए थे.
एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन
- 9 – शेफाली वर्मा (IND-W) 2026 में
- 8 – स्मृति मंधाना (IND-W) 2024 में
- 7 – मिताली राज (IND-W) 2018 में
- 7 – नताशा माइल्स (HKG-W) 2026 में
2️⃣4️⃣-ball FIFTY 🤯
Shafali Verma goes back for a blistering knock of 5️⃣5️⃣(25) 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/59JPewwc5h
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
इसके साथ ही शेफाली वर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेट भी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका स्टार बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 824 रन बनाए हैं. जबकि शेफाली साल 2026 में अब तक 922 रन बनाकर शीर्ष पर मौजूद हैं.
महिला T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन
- 922 – शेफाली वर्मा (IND-W) 2026 में
- 824 – लौरा वोल्वार्ट (SA-W) 2026 में
- 821 – स्मृति मंधाना (IND-W) 2026 में
- 800 – नताशा माइल्स (HKG-W) 2026 में
- 779 – ईशा ओज़ा (UAE-W) 2025 में
- 779 – यास्मीन दासवानी (HKG-W) 2026 में
ये भी पढ़ें : विराट कोहली और अजीत अगरकर समेत 3 दिग्गज क्रिकेटर का निकी प्रसाद ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय
जो कोई नहीं कर पाया वो शेफाली वर्मा ने कर दिखाया, लॉरा वोल्वार्ट और स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,