खबर शहर , आगरा: आज से तीन दिन यमुना किनारा मार्ग बंद, घर से निकलने से पहले जान लें डायवर्जन – INA

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को देखते हुए 19 से 21 अक्तूबर तक यमुना किनारा मार्ग पर हाथी घाट के पास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
हाथीघाट पर विसर्जन के दौरान सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। व्यावसायिक वाहनों, सिटी बसों और ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग से निकलने वाले वाहनों के लिए भी रास्ते तय किए गए हैं।
छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर और ताजगंज थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित ढंग से संपन्न कराएंगे। विसर्जन समाप्त होने तक यमुना किनारा मार्ग पर पूर्व में जारी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे।