Sport : 'वो अभी राहत की सांस ले रहे होंगे…' दिग्गज ने बताई शमी के साथ नाइंसाफी की वजह, जानिए न्यूजीलैंड दौरे से पहले क्या कहा? #INA

India vs New Zealand : भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस दौरे का अंत 1 दिसंबर तक होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया के पहले पांच टी20 मुकाबले 22 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक खेलने हैं. इसके बाद टीम इंडिया 4 नंवबर से लेकर 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के दो टेस्ट मैच में 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने एक टी20 टीम, दो वनडे टी20 और एक टेस्ट टीम चुनी है. इन चारों स्क्वाड में से एक में भी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है. 

मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वो इसके साथ ही अपनी फिटनेस और स्किल भी साबित कर चुके हैं. इसके बावजूद भी उनको बार-बार चयनकर्ताओं के द्वारा नजरंदाज किया जा रहा है. उनको टीम इंडिया में चांस नहीं मिल रहा है, जिसको लेकर लगातार बातें की जा रही है. अब न्यूजीलैंड दौरे पर चांस नहीं मिलने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैप ने बड़ा बयान दिया है. 

मोहम्मद शमी पर कैफ ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘मेरा मानना ​​है कि खिलाड़ी और चयनकर्ताओं के बीच ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए. आगे आकर हमें बताओ कि क्या वजह है. मोहम्मद शमी सब कुछ ठीक कर रहे हैं. वह रणजी खेल रहे हैं, वो विकेट ले रहे हैं, क्या वजह हो सकती है? मैंने कहीं पढ़ा था कि उन्हें इसलिए नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वह सिर्फ छोटे स्पेल में बॉलिंग कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह भी छोटे स्पेल में बॉलिंग करते हैं, उसके बाद उन्हें ब्रेक मिलता है. इंग्लैंड में जब बुमराह का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा था, तो शुभमन गिल को उन्हें छोटे स्पेल में मैनेज करना पड़ा था’.

न्यूजीलैंड दौरे को लेकर बोली बड़ी बात

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि, ‘जाओ और न्यूजीलैंड के बैट्समैन से पूछो कि वो किसका सामना नहीं करना चाहेंगे. पहला बॉलर जिसका वो नाम लेंगे, वह मोहम्मद शमी है. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला में उनके खिलाफ अकेले दम पर हमारे लिए मैच जिताया था. उन्होंने भारत जैसे पिचों पर जो बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, जहां 400 रन बनाते हैं. वहीं पर कुल 23 या 24 विकेट निकाले थे. मैं आपको यह बता रहा हूं, अगर आप न्यूजीलैंड के बैट्समैन को बताते हैं कि मोहम्मद शमी नहीं आ रहे हैं, तो वो अभी राहत की सांस ले रहे होंगे’.

शमी को नहीं मिली न्यूजीलैंड दौरे पर जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान किया तो, मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है. वहीं टीम में उनको जगह दी जा सकती है, विदेशी सरजमीं पर शमी के आंकड़े अच्छे हैं. टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अंशुक कंबोज को जगह दी गई है. 

मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर

फॉर्मेट

अवधि

मैच

पारियां

दिए रन

विकेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

इकॉनमी रेट

4 विकेट

5 विकेट

टेस्ट

2013–23

64

122

6,346

229

6/56

3.31

12

6

वनडे

2013–25

108

107

4,955

206

7/57

5.58

10

6

टी20 इंटरनेशनल

2014–25

25

25

761

27

3/15

8.95

0

0

ये भी पढ़ें : किन तारीखों को टीम इंडिया खेलेगी अपने अलगे 5 टी20 मैच, जानिए किन जगहों पर होंगे न्यूजीलैंड दौरे के सभी मुकाबले

'वो अभी राहत की सांस ले रहे होंगे…' दिग्गज ने बताई शमी के साथ नाइंसाफी की वजह, जानिए न्यूजीलैंड दौरे से पहले क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button