यूपी – एएमयू: विवि कैंपस में अहले सुन्नत वल जमात के लिए मस्जिद का उठा मुद्दा, वीसी को भेजा पत्र – INA

एएमयू परिसर में छात्रसंघ चुनाव के बीच पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने यूनिवर्सिटी में अहले सुन्नत वल जमात के लिए मस्जिद का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कुलपति को ई-मेल के जरिये पत्र भी भेजा है।

नदीम अंसारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन से परिसर में उपयुक्त स्थान आवंटित करने और मस्जिद निर्माण की संभावनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। मांग उठने से यूनिवर्सिटी परिसर में धार्मिक सुविधाओं को लेकर नया मुद्दा सामने आया है। 

उन्होंने कहा कि परिसर स्थित आफताब हॉल में मस्जिद हैं, जिसमें सुन्नी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में सामूहिक नमाज और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए अलग और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button