UP News: मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, REEL के चक्कर में छत्ते को छेड़ा… युवक को मारे 50 डंक, हालत गंभीर – INA

Meerut Bee Attack: मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. हमले में अभिनव नाम के युवक को करीब 50 डंक लगे, जिससे वह बेहोश हो गया. उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसके अलावा कई स्कूली बच्चों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस में सोमवार को स्कूली छात्रों समेत कई लोग मौजूद थे. कुछ बच्चे वहां रील बना रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी.

बचाओ-बचाओ चिल्लाया युवक

छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान मधुमक्खियों ने नगला भट्टू के रहने वाले अभिनव को करीब 50 जगह जगह डंक मारे. वो बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए भागने लगा और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा.

काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश अभिनव को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर है. हमले में साकेत के रहने वाले शाहिल कुशवाहा भी घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्किट हाउस के केयर टेकर सुरेश चंद्र ने बताया कि दोपहर में कुछ लोग घूम रहे थे.इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई.

घटना के बाद परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा. बावजूद इसके बाहरी लोग यहां आकर रील बनाने और अनावश्यक रूप से घूमते हैं. इस घटना से सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं. यहां वीवीआइपी मूवमेंट रहता है.

ये भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची, पैसों का लालच और दरिंदगी का आरोप; बरेली के इस हैवान की चप्पे-चप्पे पर तलाश

मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, REEL के चक्कर में छत्ते को छेड़ा… युवक को मारे 50 डंक, हालत गंभीर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button