UP News: UP के हमीरपुर में बच्चों के विवाद में खूनी खेल! युवक की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या… गांव में तनाव कायम – INA

UP Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. रात बच्चों के झगड़े की शिकायत करने पहुंचे 38 वर्षीय रामकरन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा लिए है.
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जिले बिवार थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव में कमलेश का पुरवा में रामकरन और सुरेश कुमार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी मामले को लेकर रामकरन रात करीब 11 बजे सुरेश कुमार के पास शिकायत करने और उलाहना देने पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई.
कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला, मौत !
विवाद बढ़ने के दौरान सुरेश कुमार ने रामकरन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में रामकरन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिवार थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत जुटाए. पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने क्या बताया?
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद शिकायत करने पहुंचने को लेकर घटना हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, REEL के चक्कर में छत्ते को छेड़ा युवक को मारे 50 डंक, हालत गंभीर
UP के हमीरपुर में बच्चों के विवाद में खूनी खेल! युवक की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या… गांव में तनाव कायम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,