Crime- रेखा आर्या प्रकरण: किसने लीक किया भाजपा नेता पप्पू गिरधारी का ऑडियो, एसआईटी कर रही जांच, करीबी रडार पर -#INA

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति बरेली के भाजपा नेता हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी से जुड़े मामले की महत्वपूर्ण कड़ी बने ऑडियो की जांच की जा रही है। ऑडियो किसने लीक किया, इस सवाल का जवाब भी एसआईटी को खोजना है। एसआईटी के अलावा स्थानीय स्तर पर बरेली पुलिस भी अंदरखाने पप्पू गिरधारी से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रख रही है।


दो प्रदेशों के हाई प्रोफाइल विवाद में उत्तराखंड पुलिस की एसआईटी बरेली तक जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य बिना तामझाम के सामान्य कपड़ों में आकर पड़ताल कर रहे हैं। इस वजह से स्थानीय पुलिस को भी उनकी गतिविधियों की जानकारी नहीं हो पा रही है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बरेली में कुछ वकीलों से मिलकर गिरधारी के खिलाफ चल रहे मुकदमों का रिकॉर्ड भी जुटाया है।

यह भी पढ़ें- रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज

करीबी ने अपने फोन से कराई थी बात 

इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि ऑडियो लीक किसने किया है। दरअसल, जेल जाने से पहले कार में बैठी कल्पना चतुर्वेदी से बातचीत का जो कथित ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें पप्पू के किसी करीबी ने अपने फोन से यह बात कराई थी। जाहिर है कि दूसरी ओर फोन पर मौजूद पप्पू गिरधारी तो अपनी ओर से ऑडियो वायरल करने से रहा, दूसरे शख्स पर ही इसका संदेह आ रहा है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button