Tach – पहली बार टचस्क्रीन के साथ आ सकता है MacBook Pro! Apple के नए लैपटॉप में मिल सकती है OLED स्क्रीन और M6 चिप

Powered by :

Last Updated:

ऐपल 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में होने वाले संभावित इवेंट में नए MacBook Pro, iMac और iPad mini को पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए MacBook Pro में पहली बार टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले और M6 चिप मिल सकती है. वहीं, अपग्रेडेड iMac में नया प्रोसेसर और iPad mini में OLED डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है. जानिए ऐपल के संभावित लॉन्च, फीचर्स और भारत में कीमत और उपलब्धता से जुड़ी अब तक की जानकारी.

Apple iPhone 18 सीरीज के बाद अब अपने Mac और iPad लाइनअप में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में होने वाले अपने इवेंट में नया MacBook Pro, अपग्रेडेड iPad mini और रिफ्रेश्ड Mac कंप्यूटर पेश कर सकती है. इस संभावित लॉन्च को लेकर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्डवाइड मार्केटिंग Greg Joswiak ने भी सोशल मीडिया पर संकेत दिया है. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘Can’t wait to pro and tell next week’, जबकि Apple ने सोशल मीडिया पर ‘About next week…’ संदेश भी शेयर किया है. इन पोस्ट के बाद नए डिवाइसों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इवेंट में पेश किए जाने वाले सभी प्रोडक्ट्स और उनके फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Touchscreen OLED डिस्प्ले वाला MacBook Pro हो सकता है खास- इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया MacBook Pro हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल अपने प्रोफेशनल लैपटॉप में पहली बार टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले देने की तैयारी कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी की लैपटॉप रणनीति में एक बड़ा बदलाव होगा. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Add News18 as
Preferred Source on Google

OLED डिस्प्ले से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक कलर मिलने की उम्मीद है. टचस्क्रीन आने से यूजर्स को स्क्रीन पर सीधे टैप करके कंट्रोल करने का विकल्प भी मिल सकता है. हालांकि, नए MacBook Pro के डिजाइन और टच फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

M6 चिप के साथ आ सकता है नया MacBook Pro- नए MacBook Pro में M6 चिप मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. इस अपग्रेड का फोकस बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी पर हो सकता है. हालांकि, चिपसेट की क्षमताओं और दूसरे हार्डवेयर बदलावों की पुष्टि लॉन्च के समय ही हो सकेगी. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

नए iMac और OLED iPad mini की भी उम्मीद- ऐपल अपने ऑल-इन-वन डेस्कटॉप iMac को भी नए प्रोसेसर के साथ पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स में इसमें M6 चिप दिए जाने की संभावना जताई गई है. हालांकि, इसके डिजाइन में बड़े बदलाव होंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

इसके अलावा, कंपनी के नए iPad mini में OLED डिस्प्ले मिलने की चर्चा है. OLED टेक्नोलॉजी से बेहतर कॉन्ट्रास्ट, गहरे ब्लैक और ज्यादा बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है. फिलहाल इस टैबलेट के दूसरे स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी बाकी- ऐपल ने अभी तक इन प्रोडक्ट्स की भारतीय कीमत, बिक्री की तारीख और पूरी लॉन्च लाइनअप का खुलासा नहीं किया है. यह भी जरूरी नहीं है कि 28 अक्टूबर को घोषणा के साथ ही सभी डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएं. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

फिलहाल, नए MacBook Pro में टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना सबसे ज्यादा चर्चा में है. वहीं, iMac और iPad mini में प्रोसेसर या डिस्प्ले से जुड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. इन सभी जानकारियों की पुष्टि Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Back to top button