Sport : 'उनकी टीम के पॉइंट ऑफ व्यू से…' न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को सताया भुवी का डर, सीरीज शुरू होने से पहले ही बोली ये बड़ी बात #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गुरुवार से इस सीरीज की शुरुआत होने वाली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा. इस सीरीज में लगभग 4 साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. भुवी अपने लहराती हुई गेंदों के लिए जाने जाते हैं. 

न्यूजीलैंड की पिचों और कंडीशन में भुवी के पास मौका होगा कि, वो अपने इनस्विंग और आउटस्विंग गेंदों से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को धूल चटा सकें. भुवी के इस दौरे की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जैकब डफी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भुवी को लेकर बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

जैकब डफी का भुवनेश्वर कुमार पर बड़ा बयान

जैकब डफी ने कहा कि, ‘भुवनेश्वर कुमार बहुत स्किलफुल हैं. वो बॉल को स्विंग करते हैं, तुरंत लेंथ पर हिट करते हैं. वो बैटर को बहुत अच्छे से समझते हैं. उनके पास इसे बदलने का भी स्किल है, उनकी टीम के पॉइंट ऑफ व्यू से देखना, उनकी साइड में रहना और यह देखना कि वो इसे कैसे करते हैं, यह वाकई बहुत कूल था’.

जैकब डफी के अनुसार, हेगले ओवल में टी20 क्रिकेट के लिए 170 से लेकर 200 तक का स्कोर आइडियल रेंज हो सकता है. उनके अनुसार 250 रन वाले मैच उनके लिए क्रिकेट बर्बाद कर देंगे और उन्हें उम्मीद है कि यहां की बड़ी बाउंड्री कुछ पुराने स्कूल टी20 क्रिकेट को वापस लाएगी.

आपको बता दें कि, जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार ने एक साथ में बहुत क्रिकेट खेला है. वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक साथ खेले हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जैकब डफी और भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को एक दूसरी की कमजोरी और ताकत पता हैं.

भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए साल 2012 में डेब्यू किया था. भुवी ने भारत के लिए 12 टेस्ट 121 वनडे और 88 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 63,141 और 90 विकेट हासिल किए हैं. वो आईपीएल के 206 मैचों में भी 226 विकेट हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें : Virender Sehwag Birthday : जिस वीरेंद्र सहवाग से कांपते थे गेंदबाज, जानिए उनके करियर के 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

'उनकी टीम के पॉइंट ऑफ व्यू से…' न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को सताया भुवी का डर, सीरीज शुरू होने से पहले ही बोली ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button