Sport : शेफाली वर्मा को मिली सजा! ICC ने पाया दोषी तो लिया बड़ा एक्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय उपकप्तान से हुई गलती #INA

Shafali Verma : टीम इंडिया की टी20 उपकप्तान शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है. शेफाली को रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे महिला टी20 के दौरान आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाया गया है. इसके लिए उनको ऑफिशियल फटकार लगाई गई है. शेफाली को आईसीसी के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया गया. जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट इक्विपमेंट या कपड़ों, ग्राउंड इक्विपमेंट या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है. इसके अलावा उन के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने के समय में उनका पहला अपराध था.
क्या था पूरा मामला
शेफाली वर्मा के साथ हुई ये घटना 18 अक्टूबर को हुई थी, जब रविवार को रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 खेला गया था. इस मैच की पहली पारी के 12वें ओवर में ये घटना हुई थी. श्री चरणी की बॉलिंग पर मिड-ऑफ पर चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ने के बाद शेफाली वर्मा ने गुस्से में गेंद जमीन पर फेंक दी थी.
India batter receives an official reprimand for breaching the ICC Code of Conduct during the second T20I against Zimbabwe.https://t.co/K09SWswpJt
— ICC (@ICC) October 20, 2026
शेफाली वर्मा ने अपराध मान लिया और एमिरेट्स आईसीसीस इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की जी.एस. लक्ष्मी द्वारा दी गई सजा को मान लिया, इसलिए फॉर्मल सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी. पहले टी20 में करीबी मुकाबले के बाद भारत ने दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करके रायपुर में सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं.
शेफाली में दूसरे टी20 में खेली धमाकेदार पारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुई दूसरे टी20 मुकाबले में मेहनाम टीम 102/8 पर सिमट गई थी, इससे पहले भारत ने 9वें ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस मैच में भारत के लिए शैफाली ने बल्ले से शानदार भूमिका निभाई. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 55 रन बनाए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे के पहले टी20 मैच में मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए और इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 115 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया.
Perfectly in her element, perfectly Matchday ready 🔥
🎥 @ImHarmanpreet is all set for the 3️⃣rd #INDvZIM T20I ⏳#TeamIndia | @mflone_ pic.twitter.com/1KFjYnaAwU
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच होगा तीसरा टी20 मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानी 20 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला जाने वाला है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज को आज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. इन दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच शुरुआत आज शाम 7 बजे से होगी और 6.30 बजे टॉस होगा.
आज के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें निकी प्रसाद के ऊपर भी रहेंगी, जिन्होंने अपने दूसरे टी20 मुकाबले में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली दो बॉल पर दो विकेट लिए थे, वहीं पहले मुकाबले में नाबाद मैच जीताऊ पारी खेली थी. उनके अलावा दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष पर भी नजरें रहेंगी.
ये भी पढ़ें : IND W VS ZIM W: आज सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
शेफाली वर्मा को मिली सजा! ICC ने पाया दोषी तो लिया बड़ा एक्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय उपकप्तान से हुई गलती
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,