Sport : ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, नंबर-1 पर श्रीचरणी और नंबर-2 पर दीप्ति शर्मा शर्मा का कब्जा #INA

ICC Rankings: आईसीसी महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिल रहा है, जहां बाएं हाथ की स्पिनर एन. श्रीचरणी और स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दुनिया के शीर्ष दो पायदानों पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग अपडेट के अनुसार, जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार और किफायती प्रदर्शन की बदौलत इन दोनों खिलाड़ियों ने शीर्ष पर अपना कब्जा जमाए रखा है. इसके साथ ही, युवा भारतीय तेज गेंदबाजों नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाकर सबको प्रभावित किया है. 

श्रीचरणी नंबर-1 पर मजबूत, दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर कायम

ICC की ताजा महिला T20I रैंकिंग के अनुसार, भारतीय स्पिन जोड़ी की वर्ल्ड क्रिकेट में बादशाहत कायम है. घातक फॉर्म में चल रही स्टार स्पिनर श्री चरणी 800 से अधिक रेटिंग पॉइंट्स के ऐतिहासिक आंकड़े के साथ दुनिया की नंबर-1 T20I गेंदबाज बनी हुई हैं. उनके ठीक पीछे भारत की सबसे अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की T20I सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार और कसी हुई गेंदबाजी का इनाम इन दोनों को अपनी बादशाहत बनाए रखने के रूप में मिला है. 

नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ की रैंकिंग में तूफानी उछाल

इस बार की रैंकिंग में सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि युवा तेज गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला. रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती 2 मैचों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाने वाली दाएं हाथ की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने रिकॉर्ड 26 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और अब वह दुनिया की गेंदबाजों की लिस्ट में 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं. वहीं, टीम की एक और उभरती हुई तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी 9 पायदानों की छलांग लगाते हुए 43वें स्थान पर पहुंच गई हैं. युवाओं के इस उभार ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को और अधिक गहराई दे दी है. 

एशिया कप से शुरू हुआ ऐतिहासिक सफर

भारतीय गेंदबाजों का यह दबदबा हाल ही में खत्म हुए महिला एशिया कप और एशियन गेम्स से लगातार बना हुआ है. एशिया कप में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए थे, जिसकी वजह से वह सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गईं. वहीं, श्रीचरणी ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 800 से अधिक रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो इतिहास में किसी भी भारतीय महिला गेंदबाज का अब तक का सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है. 

बल्लेबाजी में भी भारत का दम

गेंदबाजी ही नहीं, बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया की खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है. ICC की टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत की 3 स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा चौथे नंबर पर (759 पॉइंट्स), स्मृति मंधाना पांचवें नंबर पर (754 पॉइंट्स) और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें नंबर पर (656 पॉइंट्स) मजबूती से टिकी हुई हैं.  भारतीय महिला टीम की यह शानदार रैंकिंग दिखाती है कि हमारी टीम का बैलेंस और बेंच स्ट्रेंथ कितनी तगड़ी है, जो आने वाले समय में दुनिया की किसी भी टीम को धूल चटाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान की फिर उड़ी खिल्ली, बाबर आजम ने कटाई नाक, फैंस बोले- ‘विराट कोहली बनने चला है’

ICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, नंबर-1 पर श्रीचरणी और नंबर-2 पर दीप्ति शर्मा शर्मा का कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button