UP News: श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगा? UP STF चीफ अमिताभ यश ने बताई वजह – INA

Lucknow News: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा केस में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. UP STF और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से पकड़ा है. तीनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. श्रद्धा पिछले करीब 11 दिनों से फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. उसकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हुई, इस सवाल पर STF चीफ और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने वजह बताई. उन्होंने कहा कि श्रद्धा को पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी चीजों की जानकारी थी, इसलिए उसे पकड़ने में समय लगा. अब तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है.
STF चीफ अमिताभ यश के मुताबिक, श्रद्धा दुबे को पुलिस के काम करने के तरीके और तकनीकी पहलुओं की जानकारी थी. इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी में समय लगा. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. अलग-अलग टीमें इस काम में जुटी थीं. अमिताभ यश ने कहा कि आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई है. श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद अब उससे पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- शिवा शर्मा केस: UP STF ने श्रद्धा दुबे को नागपुर से किया गिरफ्तार, 11 दिनों से फरार थी ब्यूटी क्वीन
नागपुर से तीनों को पकड़ा
श्रद्धा दुबे की तलाश में यूपी एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ एसटीएफ, लखनऊ पुलिस और बनारस एसटीएफ की टीमें लगाई गई थीं. जांच के दौरान उसकी लोकेशन नागपुर में मिली. इसके बाद यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से कार्रवाई की. इस ऑपरेशन में श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, तीनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था.
9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर 2026 को रंजना शर्मा की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला BNS की धारा 103(1) में दर्ज किया गया, जो हत्या से संबंधित है. मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार चल रहे थे. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं और तीनों पर इनाम घोषित किया था.
ये भी पढे़ें- तुझे कुत्ता बना के मारा मैंने शिवा को धमकाने का नया ऑडियो, आगरा में मिली श्रद्धा की लोकेशन
ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में होगी पेशी
STF चीफ अमिताभ यश के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें लखनऊ लाया जाएगा. अब पुलिस की पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि शिवा शर्मा की मौत से जुड़े घटनाक्रम में आरोपियों की क्या भूमिका थी और फरारी के दौरान वे कहां-कहां रहे? फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगा? UP STF चीफ अमिताभ यश ने बताई वजह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,