Sport : 37 की उम्र में स्कॉट बोलैंड ने बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर हॉल लेकर तोड़ा 117 साल पुराना रिकॉर्ड #INA

Scott Boland: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बोलैंड ने बेहतरीन लाइन-लेंथ का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वह इस ‘फाइव-विकेट हॉल’ के साथ टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं.
स्कॉट बोलैंड 37 की उम्र में किया बड़ा कमाल, खास लिस्ट में हुए शामिल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में बारिश की खलल के बावजूद स्कॉट बोलैंड का जादू सिर चढ़कर बोला. उन्होंने मैच की पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 ओवरों में सिर्फ 63 रन दिए और साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. 37 साल और 190 दिन की उम्र में यह कमाल करके बोलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस खास लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज फ्रैंक लावर हैं, जिन्होंने साल 1909 में इंग्लैंड के खिलाफ 39 साल 231 दिन की उम्र में 8 विकेट चटकाए थे.
DID YOU KNOW? 🤔
At 37 years & 190 days, Scott Boland becomes the second-oldest Australian pacer . claim a Test five-for, after Frank Laver (39y 231d), who took 8/31 against England at Manchester in 1909.#SAvAUS pic.twitter.com/zexu3hjDHQ
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 20, 2026
गकेबरहा के मैदान पर 29 साल बाद दोहराया इतिहास
स्कॉट बोलैंड ने इस मैच में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है. वह गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क के मैदान पर टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले 29 साल में पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज पेसर जैसन गिलेस्पी ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 54 रन देकर 5 विकेट (5/54) चटकाए थे.
🚨 5 WICKET HAUL FOR SCOTT BOLAND 🚨
Scott Boland playing his first Test Match in South Africa and picked 5 Wicket haul – Incredible, Boland. 🫡 pic.twitter.com/ffNMJYW0mW
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 20, 2026
नाथन लियोन की जगह मिले मौके को भुनाया
इस मुकाबले में स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में स्टार स्पिनर नाथन लियोन की जगह शामिल किया गया था. बोलैंड ने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. उन्होंने पहले और दूसरे दिन शुरुआती झटके देने के बाद, तीसरे दिन भी अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी और मार्को जानसेन को आउट कर अपना फाइव-विकेट हॉल पूरा किया. 32 साल की उम्र में देर से टेस्ट डेब्यू करने वाले बोलैंड के करियर का यह तीसरा 5-विकेट हॉल है.
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका, बना दिया महारिकॉर्ड
37 की उम्र में स्कॉट बोलैंड ने बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर हॉल लेकर तोड़ा 117 साल पुराना रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,